Explore

Search

July 23, 2025 10:59 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

देश की 139 विभूतियों को पद्म पुरस्कारपद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा छत्तीसगढ़ की पंडीराम मंडावी, सहित MP से 3 नाम; देखें सूची 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

केंद्र सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ की पंडीराम मंडावी और राजस्थान की बतूल बेगम सहित 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार के लिए मध्य प्रदेश की 3 विभूतियों शैली होल्कर, जगदीश जोशीला और भेरू सिंह चौहान को चुना गया है। 

वर्ष 2025 में 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं। इनमें 23 महिलाएं हैं। इनमें विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी से 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। यह पुरस्कार मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोहों में दिए जाएंगे।  

  7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान

  • दुर्वुर नागेश्वर रेड्डी चिकित्सा तेलंगाना
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर, सार्वजनिक मामले, चंडीगढ़
  • स्मिता कुमुदिनी राजनिकांत लखिया, कला, गुजरात
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, कला, कर्नाटका 
  • एमटी वासुदेवन नायर (मरणेपरांत), साहित्य और शिक्षा
  • केरल
  • ओसामु सुजुकी (मरणेपरांत), व्यापार और उद्योग, जापान
  • शारदा सिन्हा (मरणेपरांत), लोककला, बिहार 

  19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान

  •  . सूर्या प्रकाश साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता, कर्नाटका
  • अनंत नाग, कला, कर्नाटका
  • बिबेक देबरॉय (पद्ममरण), साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
  • जतिन गोस्वामी, कला, असम
  • जोस चाको पेरीअप्पुरम, चिकित्सा, केरल
  • कैलाश नाथ दीक्षित, पुरातत्व, दिल्ली
  • मनोहर जोशी (पद्ममरण), सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
  • नंदामुरी बालकृष्ण, कला, आंध्र प्रदेश
  • पीआर श्रीजेश, खेल, केरल
  • पंकज पटेल, व्यापारउद्योग, गुजरात
  • पंकज उधास (पद्ममरण), कला, महाराष्ट्र
  • रामबहादुर राय, पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश
  • साध्वी ऋतंभरा, समाजसेवा, उत्तर प्रदेश
  • एस. अजित कुमार, कला, तमिलनाडु
  • शेखर कपूर, कला, महाराष्ट्र
  • शोभना चंद्रकुमार, कला, तमिलनाडु
  • सुशील मोदी (पद्ममरण), राजनीति, बिहार
  • विनोद धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका

3 श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार 
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए  दिए जाते हैं। जबकि, ‘पद्म श्री’ अवार्ड किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए मिलता है। यह पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, सामाजसेवा, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं। 

Khabar Gatha
Author: Khabar Gatha

Leave a Comment