Explore

Search

July 24, 2025 4:14 am

LATEST NEWS
Lifestyle

तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत,25 से ज्यादा लोग घायल,अरुण साव ने जताया दुःख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले रविवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 15 लोगों की मौत पर दुःख जताया है। X पर लिखा, कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment