Explore

Search

December 6, 2025 4:01 pm

LATEST NEWS
Lifestyle
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक मारा, चार वाहन आपस में टकराए, हादसे में 14 लोग घायल

दुर्ग जिले के अंजोरा बाईपास रोड पर आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी लोग अंजोरा, नगपुरा और बेलौदी गांव के निवासी हैं। वे रायपुर में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।

दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके कारण पीछे से चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक बस भी शामिल थी। इस बस में कुल 40 लोग सवार थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मदद की और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इस दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खोला। मोहन नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment