Explore

Search

December 6, 2025 9:46 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जंगल से चिंघाड़ते हुए एक दंतैल हाथी ने गांव में दी दस्तक,एक मकान को तोड़ते हुए धान और चावल को कर दिया चट, ग्रामीणों में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायगढ़ जिले में एक दंतैल हाथी के उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया है। इसी हाथी ने दो दिन पहले भी इसी गांव के दो ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ की थी। साथ ही साथ पांच किसानों की फसलों को रौंद डाला थआ। मंगलवार की सुबह गांव में हाथी के आमद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया-जुनवानी इलाके में बीते कुछ दिनों से 15 से अधिक की संख्या में हाथी जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों के द्वारा क्षेत्र में लगातार लोगों के घरों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी अक्सर सामने आते रही है। 

मंगलवार की सुबह पांच बजे जुनवानी गांव के ग्रामीण अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच जंगल से चिंघाड़ते हुए एक दंतैल हाथी ने गांव में दस्तक दी। सुबह-सुबह हाथी को अचानक गांव में देखते ही अफरा-तफरी की स्थित बन गई। इस हाथी ने एक मकान को तोड़ते हुए धान और चावल को चट कर दिया। साथी ही साथ तुलसी चवंरा के अलावा करुणासागर मालाकार के फसल को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है।

दो दिन पहले भी आया था यही हाथी
बताया जा रहा है कि जिस हाथी ने जुनवानी गांव निवासी पंचराम उरांव के घर को तोड़फोड़ की है। दो दिन पहले भी पंचराम के घर के एक हिस्से को तोड़ डाला था। परंतु उस समय हाथी को यहां खाने को कुछ नहीं मिला था। लेकिन आज हाथी ने इसी घर के दूसरे हिस्से को तोड़ा है। जहां धान और चावल दोनों थे।

अब दिन के उजाले में भी हाथी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कई बार हाथी ने रात में ही गांव में आकर उत्पात मचाते हुए घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन मंगलवार की सुबह हाथी के गांव में आ जाने से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। गांव के ग्रामीण वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथी को वापस जंगल में खदेड़ डाला।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment