Explore

Search

December 7, 2025 2:14 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

8वीं पास युवक ने 10 महिला कांस्टेबल के साथ किया गंदा काम; लाखों रुपए भी ऐंठे,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

दुष्कर्म-विरोधी विधेयक बंगाल विधानसभा में सर्वसम्मति से पास, फांसी या आखिरी सांस तक उम्रकैद का प्रावधान….

बरेली: उत्तरप्रदेश की बरेली पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस की खाकी वर्दी में 10 महिला पुलिस कांस्टेबलों का यौन शोषण किया। खास बात यह है कि यह शातिर आरोपी महज 10वीं तक ही पढ़ा है। आरोपी, महिला सिपाहियों से 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भी हड़प चुका है। 

एसटी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी राजन वर्मा खुद को लखनऊ एडीजी ऑफिस में तैनात बताता था। इस आधार पर उसने 10 महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। यही नहीं आरोपी एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है, जब पीड़ित महिला सिपाही को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसके होश उड़ गए। 

महिला सिपाहियों की जानकारी निकाली

राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों की डिटेल निकालता था। इससे उसे महिला पुलिसकर्मियों को अपने प्यार के झांसे में लेने में मदद मिलती थी। वह खुद को पुलिसकर्मी बताता था और महिला सिपाहियों को पुलिस वर्दी में फोटो भेजता था। आरोपी ने कबूला कि वह 8-10 महिला सिपाहियों को अपना शिकार बना चुका है। 

थाना कोतवाली #bareillypolice द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस वाला बनकर महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। #UPPolice pic.twitter.com/w0GqhU3C65— Bareilly Police (@bareillypolice) September 3, 2024

हालांकि उसके खिलाफ अब तक 5 केस सामने आ चुके हैं। राजन वर्मा महिला सिपाहियों को ही अपने निशाने पर लेता था। वह शादी का झांसा देकर महिला सिपाहियों के साथ संबंध बनाता फिर उनसे पैसे ऐंठता था। बरेली जनपद के कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत में आरोपी के खिलाफ 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी भी दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सिपाहियों के जरूरी दस्तावेजों का दुर्पयोग करके लोन भी लेता था। 

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment