छ०ग० शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक) में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिये अवकाश की घोषणा की गईं है।
शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक) में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड/बीएड/एमएड कॉलेजों में दिये जाने वाले अवकाश हेतु गणना पत्रक संलग्न है। तद्धम में निम्नानुसार अवकाश दिया जाना प्रस्तावित हैः-
1/ दशहरा अवकाश:- दिनांक07.10.2024 से 12.10.2024 तक कुल 06 दिन
2/ दीपावली अवकाश:- दिनांक 28.10.2024 से 02.11.2024 तक कुल 06 दिन
3/ शीतकालीन अवकाश:- दिनांक 23.12.2024 से 28.12.2024 तक कुल 06 दिन
4/ ग्रीष्मकालीन अवकाश:- दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025 तक कुल 46 दिनयोग – 64 दिन
