Explore

Search

July 23, 2025 12:33 am

LATEST NEWS
Lifestyle

रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत, जम्मू कश्मीर में भी भाजपा पिछड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

लाइव अपडेट

09:06 AM, 08-Oct-2024

जम्मू कश्मीर में सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे है। पीडीपी को पांच सीटों पर बढ़त मिली हुई है और अन्य 12 सीटों पर आगे हैं।

09:04 AM, 08-Oct-2024

सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 20 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य 8 सीटों पर आगे हैं। 

08:51 AM, 08-Oct-2024

haryana election results – फोटो : अमर उजाला

Haryana Election Result Live: सुबह 8.40 के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 21 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रही हैं। 

08:46 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: सुबह 8.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 25, कांग्रेस 41 और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

08:44 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर, भाजपा 19 सीटों पर, पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य छह सीटों पर आगे हैं। 

08:37 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में अंबाला कैंट सीट से भाजपा के अनिल विज आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे हैं। 

08:35 AM, 08-Oct-2024

Election Results 2024: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। 

08:32 AM, 08-Oct-2024

जम्मू कश्मीर में भी कांटे का मुकाबला

Jammu and Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर में 90 में से 38 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक कांग्रेस गठबंधन 17, पीडीपी 3 और भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं। 

08:31 AM, 08-Oct-2024

हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Haryana Election Result Live: हरियाणा में 90 में से 43 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक भाजपा 19, कांग्रेस 19 और सात सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। 

08:28 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों पर कहा, ‘मेरा विजन कश्मीर के लिए ये है कि मेरे सपनों का कश्मीर बनें जहां शांति हो, सब मिलकर रहें, लोगों की सुनीं जाए। हमने अपनी कैंपेन चलाई। इन्हें साढ़े पांच साल मिले हमें कैंपेन के लिए 10-12 दिन मिले। लोगों का फैसला स्वीकार होगा। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाएगा।’

08:26 AM, 08-Oct-2024

Assembly Election Results 2024: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जनता चाहे जो नतीजे दें यह बात स्पष्ट है कि यह EVM, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखकर जश्न मना रहे थे वह एग्जेक्ट पोल देखकर EVM को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में 2 बार हमारी सरकार बन चुकी है और तीसरी बार बनने जा रही है। दोनों ही जगह भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यों पर किस तरह लोगों ने विश्वास जताया है।’

08:23 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और नेकां गठबंधन 12 सीटों पर आगे है। पीडीपी का अभी तक खाता नहीं खुला है। 

08:20 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result : शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चार सीटों पर अन्य आगे हैं। 

08:08 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result: वोटों की गिनती शुरू, रुझान आने शुरू

हरियाणा में भाजपा पांच और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। महम से कांग्रेस के बलराम दांगी आगे चल रहे हैं। कैथल से भाजपा के लीलाराम गुर्जर आगे चल रहे हैं। 

07:52 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Result 2024: भगवान के दर पर प्रत्याशी

Jammu and Kashmir Result 2024: जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता ने कहा, ‘हम मतगणना से पहले माता रानी के दर्शन करने आए हैं। लोगों में अच्छा उत्साह है, नतीजे अच्छे आएंगे। मैं एग्जिट पोल पर नहीं बल्कि एक्जैक्ट पोल पर विश्वास करता हूं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भाजपा की विचारधारा से ही होगा। भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।’

07:41 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू के अखनूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल भगत ने कहा, ‘मतगणना शुरू होने वाली है, भाजपा बहुमत से आएगी और भाजपा की सरकार बनेगी… जम्मू-कश्मीर में इस बार भाजपा की सरकार और भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा।’

07:28 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरियाणा में जींद के DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, ‘हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे। धारा 144 भी लागू है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।’

07:24 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है।

07:22 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाली मतगणना से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, “भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, पत्थरबाजी से मुक्ति दिलाई है।उन्हें अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और वंशवाद से मुक्ति दिलाई है। इसलिए जिस तरह से हम बुलेट से बैलेट की ओर, आतंकवाद से पर्यटन की ओर बढ़े हैं, लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और हम पार्टी बनाएंगे।” एग्जिट पोल के बारे में उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल के आंकड़ों और हमारे आंकड़ों में अंतर है। हम लोगों के बीच रहे हैं… हम लोगों की राय जानते हैं…परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे…”

07:02 AM, 08-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result Live: जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा से उम्मीदवार रविंदर रैना जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले हवन किया। रविंदर रैना ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया है… हमें उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे… हम 30-35 सीटें जीतेंगे… भाजपा द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीतेंगे।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment