Explore

Search

July 24, 2025 12:31 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जिले के तीरंदाजी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

जशपुर जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों ने विगत दिवस 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित हुआ था जिसमें प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित इसी प्रकार खिलाड़ी श्री आकाश राम ने अंडर 14 कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे
*अंडर 17 राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 11 से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगा जिसके लिए चयनित टीम 09 नवंबर 2024 को रायपुर से गुजरात के लिए रवाना होगी
*अंडर 14 राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी जिसके लिए चयनित टीम 17 दिसम्बर 24 को रायपुर से रवाना होगी

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment