शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सकोला (पेण्ड्रा) के व्यायाम शिक्षक रितेश सिंह का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में लगातार तीसरी बार हुआ है।
प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14.02.2025 से 18.02.2025 तक मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम एग्मोर चेन्नई में होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के दल के गठन हेतु व्हॉलीबॉल व (महिला/पुरुष) की चयन प्रतियोगिता दिनांक 28.01.2025 को पुलिस ग्राउंड रायपुर में आयोजित की गयी थी। चयन ट्रायल के पश्चात् राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कोच/मैनेजर सहित चयनित प्रतिभागियों का पुलिस ग्राउंड रायपुर में दिनांक 11.02.2025 से 14.02.2025 तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। बता दें कि रितेश सिंह जिमनास्टिक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता रहे हैं। इससे पूर्व एथलेटिक्स वर्ष 2021 में भी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स 100 मीटर में भी इनका चयन हुआ था।


रितेश इसके अलावा खो-खो व जिमनास्टिक के अविभाजित मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेता रहे हैं। रितेश 1999 से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोल में पदस्थ है। विद्यालय से विभिन्न खेल जैसे- टेबल टेनिस, वॉलीबॉल व फुटबॉल से भी राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। रितेश की कोचिंग के फलस्वरुप शासकीय कन्या विद्यालय सकोल में जिम्नास्टिक खेल में बीते 23 वर्ष में प्रदेश को लगभग 267 राष्ट्रीय खिलाड़ी जिमनास्टिक खेल में दिए हैं, जो कि किसी एक विद्यालय के लिए कीर्तिमान है। रीतेश सिंह की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश शास्त्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्राचार्य अक्षय नामदेव, के आर सिंह, निशा पाण्डेय,अरविंद शुक्ला,नागेंद्र सिंह,अमरीक सिंह ने खुशी जताई है।
