Explore

Search

July 27, 2025 1:57 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

चाईबासा : अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टेबो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोंगरा गांव में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को अफीम के खेत में चीरा लगाते हुए देखा। पुलिस ने चारों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें से दो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे।

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment