जशपुर: जिले में सरहुल सरना महोत्सव 2025 का आयोजन 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (रविवार) को भव्य रूप से किया जाएगा। यह महोत्सव दीपू बगीचा, जशपुर में सरहुल सरना पूजा महोत्सव समिति, जशपुर के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और वनवासी समाज की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि:
महोत्सव के मुख्य अतिथि जुएल उराँव, केन्द्रीय मंत्री (जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत राजा रणविजय सिंह जूदेव करेंगे।
इसके अलावा, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमंत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
वनवासी समाज की विशाल भागीदारी:
वनांचल के हजारों वनवासी बंधु-भगिनी, बैगा-पहान एवं सांस्कृतिक नृत्य मंडलियाँ इस आयोजन में परंपरागत वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ सरई फूल, नारियल, धूपबत्ती और सरहुल झंडा लेकर शामिल होंगे
सरहुल सरना पूजा महोत्सव समिति ने जिलेवासियों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
स्वागत समिति एवं आयोजन टीम:
कार्यक्रम की स्वागत समिति में राजशरण भगत, श्रीमती शांति भगत, वेदप्रकाश भगत, बलराम भगत समेत कई अन्य समाजसेवी शामिल हैं। आयोजन की जिम्मेदारी अध्यक्ष जगेश्वर राम, उपाध्यक्ष मनीजर राम भगत, महामंत्री गोविंद राम भगत और कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सन्यासी संभाल रहे हैं।
परंपरा, संस्कृति और आस्था के इस महोत्सव में सभी आमंत्रित हैं!
