Explore

Search

December 7, 2025 12:39 am

LATEST NEWS
Lifestyle

आचार संहिता से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 आईएएस अधिकारियों के एक साथ किए गए तबादले, IAS रेणु पिल्ले को व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर- लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में आचार संहिता भी जल्द लग सकती है। आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के एक साथ तबादले कर दिए हैं। कई वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

बता दें, IAS रेणु पिल्ले को व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं IAS मनोज कुमार पिंगुआ को लोक स्वास्थ, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रभार सौंपा गया है। IAS सारांश मित्तर को कृषि संचालक प्रभार दिया गया है। IAS चंदन कुमार को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा IAS तारण प्रकाश सिन्हा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

ias officers
ias officers 1
Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment