Explore

Search

December 6, 2025 7:49 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

बारातियों से भरी कार की ट्रैक्टर से टक्कर, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, 4 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Election: व्हाट्सएप, सोशल मीडिया से वोटरों को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, पढ़ें पूरी खबर

Road Accident: बिहार में भीषण हादसा हुआ है। यहां खगड़िया में बारातियों से भरी एक कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी कार में बैठे थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 31 पर दुर्घटना हो गई। चार लोग घायल भी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हाइवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। यह हादसा पसराहा थाना इलाके में विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास हुआ।

ड़ैया बिठला गांव लौट रहे थे लोग
दरअसल, बारात ठुट्टी मोहनपुर गई थी। सोमवार को वापस मड़ैया बिठला गांव लौट रही थी। लेकिन विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार हाइवे के किनारे खाई में चली गई। गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि मृतकों में 4 व्यस्क और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment