रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 जून को मतगणना से पहले भाजपा महायज्ञ करने जा रही है। 400 सीट की प्राप्ति के लिए महायज्ञ होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ प्राचीन काली मंदिर में होगा। इस यज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी शामिल होंगे। सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंडल में यज्ञ होगा। जिसमें नेता और कार्यकर्ता ईश्वर से आशीर्वाद मांगेंगे। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित नेता कार्यकर्ता भी साथ मौजूद होंगे।







