Explore

Search

July 23, 2025 12:17 am

LATEST NEWS
Lifestyle

5 से 10 अक्टूबर के बीच आकाश में दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद और शुक्र के पास आएगा ये तारा?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

आकाश में शनिवार (5 अक्टूबर 2024) की शाम सूर्यास्त के बाद एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाई देगा। यह शानदार व्यू सनसेट के करीब 40 मिनट बाद दिखेगा, जिसमें पतला चंद्रमा, शुक्र और लाल तारे एंटेरेस के साथ आसमान में चमकता नजर आएगा। यह नजारा बेहद खास होगा, क्योंकि वृश्चिक नक्षत्र का सबसे चमकीला तारा एंटेरेस मून के सबसे करीब होगा। आसमान के इन अद्भुत और रोमांचक नजारों के लिए तैयार रहें!

अर्थशाइन से जगमगाएगा चांद का अंधेरा हिस्सा 
इसके बाद 6 अक्टूबर को चंद्रमा, शुक्र और एंटेरेस के बीच में आ जाएगा। इस दौरान चांद का अंधेरा हिस्सा पृथ्वी से परावर्तित (लौटकर जाने वाली) रोशनी से चमकता दिखाई देगा, जिसे अर्थशाइन कहा जाता है। यह संयोग उत्तरी गोलार्ध के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा।

7-8 अक्टूबर की रात को क्या होगा? 
इसी महीने की 7 और 8 अक्टूबर को रात में ड्रेकोनिड उल्कापात चरम पर होगा। साफ मौसम में रात के वक्त उल्कापात को देखा जा सकता है, जिसमें हर घंटे करीब 10 उल्काएं गिरती नजर आएंगी।

7 और 8 अक्टूबर की शाम कैसी रहेगी?
इन दो दिनों में चंद्रमा वृश्चिक नक्षत्र के चमकीले तारे एंटेरेस के करीब होगा। कुछ स्थानों पर जैसे- गैलापागोस आइलैंड, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में मून, एंटेरेस के सामने से गुजरेगा, जिसे खगोलीय भाषा में ऑक्ल्टेशन कहते हैं।

कैसे रहेगी 9 और 10 अक्टूबर की शाम?
अक्टूबर 9 और 10 को शाम के वक्त चंद्रमा सगीटेरियस (धनु) नक्षत्र के तारों के समूह टेपॉट के पास दिखाई देगा। यह खगोलीय नजारा देर रात तक आकाश में देखने को मिलेगा।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment