Explore

Search

July 23, 2025 12:05 am

LATEST NEWS
Lifestyle

4 जून के बाद बड़े बदलाव की तैयारी में सीएम, इन नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, मंत्रिमंडल में भी फेरबदल संभव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, चर्चाओं में निगम मंडल की नियुक्तियां भी शामिल हैं। 4 जून को आम चुनाव के रिजल्ट घोषित होने हैं। सूत्रों का कहना है कि निगम और मंडल की नियुक्तियों में उन नेताओं को पहली प्राथमिकता मिल सकती है जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें साय सरकार बनने के बाद से ही माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निगम और मंडल में नियुक्तियां हो सकती हैं लेकिन तब ऐसा नहीं हो पाया था।

वहीं, दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि चुनाव के रिजल्ट आने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी संभव है। हालांकि निगम मंडल और आयोग में सबसे पहले नेताओं को जगह मिलेगी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे नेता जिन्होंने अपना सब कुछ संगठन के लिए समर्पित कर दिया और जो नेता विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदारी पेश कर रहे थे उनका ख्याल रखा जाएगा।

कौन हो सकता है रेस में
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं का प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन जातिगत समीकरणों के कारण उन्हें टिकट नहीं दी गई। इसलिए आने वाले समय में होने वाले निगम, मंडल और आयोग की नियुक्तियों में उन नेताओं को विशेष स्थान मिलेगा। प्रदेश में लगभग 50 से ज्यादा निगम, मंडल और आयोग हैं। जिनमें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कड़ी मेहनत करने वाले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाना हैं।

तीन चरणों में हुए हैं चुनाव
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में हुए हैं। इनमें हर एक नेता का प्रदर्शन और वर्क ऑफ एरिया तय किया गया था। अब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद यह देखा जाएगा कि किसके क्षेत्र में कितना बेहतर काम हो पाया है। जिन नेताओं को लोकसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारियां दी गई थी, उनकी परफॉर्मेंस कैसी रही है। बीजेपी के रायपुर स्थित दफ्तर में तो चर्चाएं यहां तक पहुंच गई की कैबिनेट में भी बदलाव देखे जा सकते हैं।

विधायकों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि- लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद यदि बेहतर परिणाम रहा तो कई विधायकों को संसदीय सचिव भी बनाया जाएगा, इसकी भी तैयारी चल कर रही है। भूपेश बघेल के कार्यकाल की बात करें तो उन्होंने डेढ़ साल के बाद निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति की थी। 2023 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कई निगम मंडल के सदस्यों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया था।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment