Explore

Search

July 23, 2025 11:09 am

LATEST NEWS
Lifestyle

तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, हादसे में चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ जा रहा ‘महाराष्ट्र का परिवार’ रविवार (26 जनवरी) को सुबह हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा बरगी थाना क्षेत्र के कालादेही के पास हुआ।

हादसे में इनकी हुई मौत 
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे का परिवार इनोवा कार से जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था। कालादेही के पास रविवार सुबह कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी को जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल को मृत घोषित कर दिया। नरेश पटेल को गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में नरेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Khabar Gatha
Author: Khabar Gatha

Leave a Comment