Explore

Search

July 24, 2025 9:58 am

LATEST NEWS
Lifestyle

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कांकेर में मुठभेड़, 25-25 लाख के इनामी सहित 29 नक्सली मारे गए,7 AK-47 रायफल, 3 nos लाइट मशीनगन बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें 25 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया है। साथ ही नक्सली कमाण्डर ललिता के भी ढेर होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, मारे गए सभी नक्सली बड़े केडर के थे। इस मुठभेड़ को नक्सलियों के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबलों ने 7 AK 47 रायफल के साथ इंसास रायफल बरामद करने का दावा किया है। वहीं इस मुठभेड़ में बीएसएफ़ के इंस्पेक्टर समेत सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। 

shankar rao
नक्सल कमांडर शंकर राव

घंटेभर चली मुठभेड़, बेकअप पार्टी भेजी गई

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है। 

7 AK-47 रायफल, 3 nos लाइट मशीनगन बरामद : BSF

वहीं बीएसएफ ने इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, उसके विशेष आपरेशन में 18 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान बीएसएफ ने 7 AK-47 रायफल, 3 nos लाइट मशीनगन बरामद हुआ है। वहीं एक बीएसफ का जवान को पैर में नक्सलियों की गोली लगी है, वह खतरे से बाहर है। 

lalita
महिला नक्सली ललिता  

पहले चरण में है बस्तर में वोटिंग, कांकेर में दूसरे चरण में डलेंगे वोट

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल बस्तर संभाग में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तीन दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। 

केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ : शर्मा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस अफसरों से बात कर नक्सल मुठभेड़ की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने बीएसएफ को इस बड़ी सफलता दपर बधाई दी है। वहीं इस बड़ी मुठभेड़ के लिए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ये हो पाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, नक्सल मुक्त बस्तर हो इसके लिए पूरी क़वायद की जाएगी। श्री शर्मा ने साथ ही जोड़ा कि, सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए तैयार है, हम बातचीत से

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment