Explore

Search

December 6, 2025 7:48 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

भाजपा प्रदेश प्रभारी रायपुर में लेंगी बैठक, सदस्यता अभियान की प्रगति समीक्षा पर होगी चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक रखी गई है। जिसमें राष्ट्रीय सचिव और भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा करेंगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में शामिल होंगे।

दरअसल भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर का छत्तीसगढ़ दौरे पर है। विजया रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। साथ ही वे सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा करेंगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और सदस्यता अभियान समिति के सदस्य शामिल होंगे।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment