Election: व्हाट्सएप, सोशल मीडिया से वोटरों को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, पढ़ें पूरी खबर
Road Accident: बिहार में भीषण हादसा हुआ है। यहां खगड़िया में बारातियों से भरी एक कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी कार में बैठे थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 31 पर दुर्घटना हो गई। चार लोग घायल भी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
#WATCH | Bihar: Several injured as car collides with tractor in Khagaria district. More details are awaited. pic.twitter.com/trhd5xKTn0
— ANI (@ANI) March 18, 2024
सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हाइवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। यह हादसा पसराहा थाना इलाके में विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास हुआ।
ड़ैया बिठला गांव लौट रहे थे लोग
दरअसल, बारात ठुट्टी मोहनपुर गई थी। सोमवार को वापस मड़ैया बिठला गांव लौट रही थी। लेकिन विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार हाइवे के किनारे खाई में चली गई। गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि मृतकों में 4 व्यस्क और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
