Explore

Search

August 2, 2025 12:43 am

LATEST NEWS
Lifestyle

आज जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय:चरईडांड में  तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

 

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दौरा जशपुर जिले के चाईडांड में प्रस्तावित है। जहाँ वे “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे, यह तिरंगा यात्रा शिव मंदिर से आम बगिचा तक निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और जनजागरण का संदेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 11:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ग्राम मयाली, तहसील कुनकुरी, जिला जशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

दोपहर 12:40 बजे वे शिव मंदिर, चारईडांड (तहसील दुलदुला) में पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत होगी, जो आम बगिचा तक चलेगी।

दोपहर 01:50 बजे मुख्यमंत्री जी आम बगिचा से कार द्वारा चारईडांड चौक के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 02:00 बजे वहां पहुंचेंगे। 02:00 से 02:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री जी 02:30 बजे चारईडांड चौक से कार द्वारा रवाना होकर 02:35 बजे मयाली हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

मुख्यमंत्री जी का रायपुर आगमन शाम 04:00 बजे होगा और 04:05 बजे वे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। चारईडांड में सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत-अभिनंदन और आम जनभागीदारी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं में उत्साह चरम पर है।

 

 

 

 

 

 

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment