Explore

Search

August 3, 2025 12:11 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आज”श्री हरि अखंड संकीर्तन यज्ञ” में होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर/जशपुर — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर और आदिवासी बहुल जिले जशपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनका दिनभर का शेड्यूल बेहद व्यस्त और बहुआयामी रहेगा, जिसमें आर्थिक, धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर स्थित ज़ोरा मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह मॉल राजधानी की तेजी से बढ़ती शहरी संरचना का हिस्सा है, जिसका शुभारंभ खुद मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

 

जशपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री धार्मिक आयोजन “श्री हरि अखंड संकीर्तन यज्ञ” में सम्मिलित होंगे। यह आयोजन क्षेत्र की आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक जीवन का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री का आगमन इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगा।

 

जशपुर से वापसी के लिए वे शाम 4:45 बजे रायपुर लौटेंगे। राजधानी पहुंचने के बाद वे शाम 5:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रवेश करेंगे, जहां शाम 6:00 से 7:00 बजे तक उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार के मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है।

 

शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री एक निजी होटल में आयोजित निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment