Explore

Search

July 27, 2025 7:03 am

LATEST NEWS
Lifestyle

“जशपुर जिला पंचायत चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस ने भी कायम रखा अपनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

जशपुर जशपुर में दूसरे चरण में हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 4 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है।

ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के इस दूसरे चरण में मनोरा, दुलदुला, जशपुर, कुनकुरी 01, और कुनकुरी 02 डीडीसी क्षेत्र शामिल रहे। मतदान के दौरान मतदाताओं ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 4 डीडीसी क्षेत्रों में विजयी बनाया, जबकि 1 डीडीसी क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की।

भाजपा ने मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी 01 और 02 में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने जशपुर डीडीसी क्षेत्र में विजय प्राप्त की। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद, कांग्रेस के पास कुल 2 घोषित प्रत्याशी डीडीसी चुनाव जीतकर सामने आए हैं, जबकि एक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी सफल रहा है।

इस प्रकार, पहले और दूसरे चरण के बाद भाजपा के कुल 4 घोषित प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं, और एक भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। भाजपा जशपुर जिले में बढ़त बनाए हुए है, अब भाजपा के पास कुल 5 डीडीसी सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास 3 डीडीसी सदस्य हैं।

तीसरे चरण में कुल 6 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। जिला पंचायत सरकार बनाने के लिए दोनों दलों को कम से कम 8 जिला पंचायत सदस्यों की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा बहुमत से मात्र 3 सीट दूर है, जबकि कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुँचने के लिए 5 सीटों पर अनिवार्यतः जीत दर्ज करनी होगी।

विजेताओं की सूची:

मनोरा: भाजपा – शांति भगत

जशपुर: कांग्रेस – श्वेता विनय भगत

दुलदुला: भाजपा – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव

कुनकुरी 01: भाजपा – मलिता बाई

कुनकुरी 02: भाजपा – अनीता सिंह

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment