Explore

Search

July 23, 2025 10:52 am

LATEST NEWS
Lifestyle

झारखंड में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, कांग्रेस सात सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच झारखंड में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सात सीटों पर और झामुमो पांच सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अन्य में माले के साथ आईएमएल के प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसमें कोडरमा सीट को सीपीआई एमएल को दिए जाने की बात की जा रही है। वहीं राजद को चतरा सीट दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा अगले एक दो दिन में लोकसभा की दुमका सीट पर फैसला लेगा, क्योंकि यहां से सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसलिए चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस सीट को सुरक्षित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी कद्दावर नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन या पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन पर दुमका सीट पर दांव लगा सकता है।

उधर, बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर राबड़ी देवी के आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक भी हुई है और इसमें लालू यादव को पार्टी के सभी सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली में लगातार हो रहीं गठबंधन की बैठकों के मध्य सीटों का बंटवारा तय होता हुआ दिख रहा है। इसमें आरजेडी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, इसमें राजद को 25 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के हिस्से में 8 से 9 सीट जाएंगी, भाकपा माले को दो सीट और भाकपा के हिस्से में एक सीट जा सकती है।

पिछले लोस चुनाव में भाजपा ने जीती थीं 14 में से 12 सीटें
पिछली बार राज्य की 14 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने जीत हासिल की थी। इसमें कांग्रेस के खाते में एक सीट गई थी। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा विजयी हुई थी, लेकिन अब गीता कोड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं, ऐसे में राज्य में कांग्रेस की पकड़ खासी ढीली और हालत खस्ता है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment