छत्तीसगढ़ के खेल विभाग में जल्द ही सीधी भर्ती और संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने खेल विभाग में वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को जल्द प्रारंभ करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र जल्द आमंत्रित कराएं।
खेल मंत्री ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत करने के लिए खेल विभाग की रिक्तियों को शीघ्र भरना आवश्यक है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि विभाग में कई रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सीधी भर्ती और संविदा भर्ती दोनों शामिल होंगी। जल्द ही विभाग की ओर से भर्ती का शेड्यूल और पात्रता की जानकारी जारी की जाएगी।
अगर आप इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक हैं, तो विभाग की वेबसाइट और समाचार पत्रों पर नज़र बनाए रखें।
