Explore

Search

August 2, 2025 7:49 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

कुनकुरी में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ 32 बाहरी लोगों की दस्तावेज जांच, चार मकान मालिकों पर हुई कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

 

जशपुर जिले में अवैध प्रवासियों और संदिग्ध किरायेदारों की पहचान के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। रविवार सुबह पांच बजे से कुनकुरी में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें कुल 32 बाहरी व्यक्तियों की पहचान की गई। ये लोग पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आकर यहां किराए पर रह रहे थे। इनमें से अधिकांश फेरीवाले या ठेका मजदूर के रूप में काम करते हैं।

पुलिस ने सभी व्यक्तियों के दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि की बारीकी से जांच की। संदेह की स्थिति में दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, इन सभी का फिंगरप्रिंट लेकर एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सतत निगरानी रखी जा सके।

पुलिस का मानना है कि फर्जी पहचान पत्रों के माध्यम से किराए पर रह रहे कुछ लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में मकान मालिकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी नए किरायेदार को मकान देने से पहले उसकी पूरी जानकारी और पहचान पत्र निर्धारित फार्म में भरकर संबंधित थाने में जमा करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई मकान मालिक किरायेदारों की जानकारी थाने में नहीं देता है और बाद में वह किरायेदार किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो मकान मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी कड़ी में चार मकान मालिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है, जिन्होंने किरायेदारों की जानकारी थाने में नहीं दी थी। इनके नाम हैं –

  1. मोहम्मद तैयब अली, उम्र 59 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी
  2. लखनलाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी बेंदराभदरा, कुनकुरी
  3. रफीक खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी सुखबाशु पारा, कुनकुरी
  4. तबरेज हुसैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, कुनकुरी

इस अभियान में एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू और थाना कुनकुरी की टीम की सक्रिय भागीदारी रही।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच का यह सिलसिला जारी रहेगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले ही निपटा जा सके।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment