Explore

Search

July 24, 2025 10:13 am

LATEST NEWS
Lifestyle

हाथी ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, कुचलकर उतारा मौत के घाट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 28 साल की युवती की मौत, एक की हालत गंभीर

रविवार की सुबह  जंगल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह आठ बजे आमघाट निवासी कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 साल गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ बिनने जंगल गई हुई थी। बताया जा रहा है इस बीच सभी लोग पहाड़ चढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एक हाथी मौके पर आ गया। अचानक हाथी को सामने देख लोगो मे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। लेकिन कलावती भागने में सफल नही हो सकीं। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को कुचलने के बाद एक किलोमीटर दूर उसी हाथी ने एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment