Explore

Search

December 7, 2025 3:43 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जल्द मिलेगा कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए…सीएम ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक और बाकि प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा और राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी से लंबित डीए डीआर देने का आग्रह किया गया है।

दरअसल राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री साय को राज्य में कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने, नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण का लाभ देने समेत शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त करने की मांग रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन…..

सीएम साय ने संघ प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा है कि, राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए, डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के ,वीरेन्द्र नामदेव, अरविन्द ओझा और टी आर देवांगन, जी आर बसोने, डा विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment