Explore

Search

July 23, 2025 10:56 am

LATEST NEWS
Lifestyle

अंधविश्वास में गई जान , मासूम समेत एक परिवार के 4 लोगों की हत्या; तीन को पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

पूरा मामला आज गुरुवार शाम को 7.30 बजे का है। पूरा मामला थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद का बताया जा रहा है। जहां चार व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष और एक छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

संदेहियों के नाम

  1. रामनाथ पाटले
  2. दीपक पाटले
  3. दिल कुमार पाटले

मृतकों के नाम

  1. चेतराम पिता राम लाल (उम्र 45 साल)
  2. जमुना बाई केवट
  3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
  4. यशोदा बाई केवट
Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment