Explore

Search

July 23, 2025 10:36 am

LATEST NEWS
Lifestyle

शादी से इंकार करने पर लड़की का रेप किया फिर पूछा अब साथ चलोगी…. इंकार करने पर तलवार से काटा…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

दिल्ली का निर्भयाकांड तो आपको याद होगा।जिसमें एक लड़की के साथ आरोपियों ने इस हद तक दरिंदगी की थी कि देखने और सुनने वालों का कलेजा कांप उठा था, लड़के के जिस्म कोई ऐसा हिस्सा नहीं था, जहां आरोपियों की वहशत के निशान नहीं थे।अब उस वारदात के कई साल बाद ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बांसवाड़ा से सामने आया है. जहां गैंगरेप के बाद एक छात्रा पर जानलेवा हमला किया गया।इस वारदात की कहानी सुनकर आपका दिल दहल जाएगा।बहुत ही ह्रदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें इस तरह का क्रूर कार्य किया गया ज़ो समझ से परे हैं, वो भी उसके साथ जिस से आरोपी शादी करना चाहता था। ये कैसा प्रेम हैं ज़ो मना करने पर बदला लेने पें उतारू हो जाए।

ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा के पास एक गाँव की हैं। सात भाई बहनों में सबसे छोटी बहन ज़ो अभी पढ़ाई बी ए में पढ़ाई कर रही हैं और गरीब परिवार से होने के कारण परिवार को आर्थिक मदद करने के लिए एक दवा कंपनी में कार्य कर रही थी।

आरोपी कालूराम लड़की से शादी करना चाहता था…

5-6 मई 2024 की दरम्यानी रात, गांव केलियापाड़ा, बांसवाड़ा गांव बिनोली में 5 मई की रात को एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी। हल्दी की रस्म होनी थी, लिहाजा, पास में रहने वाली वो लड़की अपने दो छोटे भाईयों और पिता के साथ रात 8 बजे वहां पहुंची थी।एफआईआर के मुताबिक, शादी वाले घर से अपने घर वो लड़की अकेली रात के दो बजे जा रही थी,तभी उसके घर से करीब तीन सौ चार सौ मीटर की दूरी पर पुलिया के पास दो लड़के बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और लड़की का रास्ता रोक लिया। उस लड़के में से एक लड़का कालूराम ने लड़की से कहा कि वो उसके साथ शादी क्यों नहीं करती, जिस पर लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि अभी वो पढ़ रही है और उसका इरादा अभी शादी करने का नहीं हैं और शादी से इनकार कर दिया।

शादी से इंकार होते ही लड़के ने पहले बलात्कार किया , फिर तलवार से वार

एफआईआर के अनुसार, इसके बाद उन दोनों लड़कों ने जबरन लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। लड़कों का इरादा लड़की को यूं ही छोड़ना नहीं था,इसके बाद एक लड़के ने तलवार से लड़की पर हमला करना चाहा, लेकिन किसी तरह से वो वहां से भाग निकली दोनों आरोपी उसका पीछा कर रहे थे।थोड़ी दूर जाने के बाद वो लड़की अंधेरे में एक गड्ढे में जा गिरी.

तभी दोनों आरोपी भी वहां पहुंचे और तलवार से लड़की पर वार किया, लड़की ने खुद को बचाने के लिए हाथ सिर के ऊपर किए तो उसकी हथेली कट गई और दाहिने हाथ की दो उंगलियां और अगूंठा भी कटकर अलग हो गया। वो खून से लहूलुहान हो गई,लेकिन हमलावर तब भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने लड़की के सिर पर भी तलवार से वार किया, उसका सिर भी जख्मी हो गया। वो दर्द से तड़पती रही, मदद के लिए चीखती रही।

जिससे लड़की बुरी तरह से घायल हो गई है। उसके सिर-चेहरे और हाथ पर 34 टांके आए हैं। पुलिस ने लड़की से दरिंदगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की इस घटना के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक आरोपी की पहचान कालू के रूप में हुई है।19 वर्षीय पीड़िता को उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनके मुताबिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

“वो मुझे मार देगा, छोड़ेगा नहीं”

जानकार सूत्रों की मानें तो युवती उदयपुर ले जाते से काफी डरी हुई थी और बार-बार चिल्ला रही थी कि वो उसे छोड़ेगा नहीं मुझे मार देगा। आपको बता दें कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता ने बताया कि उसे नौकरी करने का शौक था इसलिए वो कोटा में पढ़ाई भी कर रही थी और एक निजी कंपनी में जॉब भी कर रही थी। घटना से कुछ दिन पहले ही वो गांव आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद 8 मई को उसे वापस कोटा लौटना था।

पुलिस की गिरफ्त से गैंगरेप का दूसरा आरोपी जीतू अभी तक बचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी कालू दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते थे। आरोपी कालू बीएसटीसी सेकंड ईयर में पढ़ता है। कालू काफी समय से पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन बार बार पीड़िता के मना करने पर कालू ने ये दरिंदगी भरा कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का उपचार जारी है, उसकी दिमागी स्थिति काफी खराब है। छात्रा की हालत देख डॉक्टर भी हैरान हैं, पीड़ित छात्रा का बड़ा ऑपरेशन होना है लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है।

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment