कक्षा 9 वीं की छात्रा चांदनी ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप जमशेदपुर झारखण्ड में सिल्वर मेडल और 38वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधकर अपने साथ साथ परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर बिलासपुर की कक्षा 9 वीं की छात्रा चांदनी साहू ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप जमशेदपुर झारखण्ड में 15 दिसम्बर से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता में इंडियन राउंड बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।साथ ही 38 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि देहरादून उतराखण्ड में आयोजित हुई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंडियन राउंड एकल में टीम में कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की छात्रा चांदनी साहू के राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य मनीषा मिश्रा, आदित्य कुमार कश्यप, हेमकांति नायक, तुलाराम भास्कर मधु जायसवाल, सरिता तिवारी, नीलिमा मिश्रा, रजनी सिंह अर्चना सिंगरौल, आरती अग्रवाल, श्वेता उपाध्याय सरोजनी साहू, प्रीति मसीह, श्रीमती सुनीता धुर्वे, नंदिनी छात्रे, योगेश पाण्डेय, अंजू मौर्य नंदनी अन्वया पाण्डेय, रचना तिवारी दुष्यन्त दीवान हितेश वैष्णव हनिष डेविड व्यायाम शिक्षक सुभाष त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ हर्ष व्यक्त करते हुए चांदनी साहू को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।







