Explore

Search

July 23, 2025 5:18 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जेईई एडवांस 2024 का एग्जाम आज, इन शहरों में बनाए गए है सेंटर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर। जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज 26 मई 2024 जेईई एडवांस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए देश भर में कुल 170 से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए हैं। साथ ही विदेशों में भी जेईई एडवांस 2024 के आयोजन के लिए एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। बता दें कि इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इसके लिए रायपुर, बिलासपुर और भिलाई में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाता है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक है। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक है। दूसरी पाली के लिए 12.30 बजे से एंट्री दी जाएगी।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment