Explore

Search

July 23, 2025 10:56 am

LATEST NEWS
Lifestyle

Jharkhand Elections: आज पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे हुंकार; गढ़वा-चाईबासा में भाजपा की रैली को करेंगे संबोधित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रांची

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड के चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा के चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। जिसका पहला चरण 13 नवंबर तो वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को है। इसके साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

रांची के आने के बाद जाएंगे चाईबासा
भाजपा नेता पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर कहा कि गढ़वा से रैली संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से चाईबासा जाएंगे। उन्होंने बताया कि चाईबासा में दोपहर करीब 2.30 बजे वह एक और रैली को संबोधित करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान की तैयारी
पीएम मोदी की झारखंड यात्रा को लेकर पिछले सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभार शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment