Explore

Search

December 6, 2025 9:50 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

स्व.दिलीप सिंह जुदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता जनवरी फ़रवरी में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

जशपुरनगर पूर्व केंद्रीय मंत्री और जशपुर राज परिवार के सदस्य दिलीप सिंह जुदेव की स्मृति में आयोजित होने वाली गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अगले वर्ष जनवरी फ़रवरी माह में किया जाएगा। आयोजन की रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने के लिए विधायक निवास में बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में जशपुर की विधायक रायमुनी भगत,पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सरफराज आलम ने बताया कि प्रस्तावित फुटबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल टीमो को आमंत्रित किया जाएगा। इस लिहाज से इन टीमों के रहने और भोजन की व्यवस्था के साथ मैदान को भी तैयार करना होगा। कृष्ण कुमार राय ने कहा कि सबके सहयोग से इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन पहले होता रहा है। इस बार फिर यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न होगा। इस बैठक में फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
जशपुर की विधायक रायमुनि भगत को सर्व सम्मती से समिति का अध्यक्ष चुना गया।

ये बने समिति के पदाधिकारी –
जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के लिए गठित आयोजन समिति में संरक्षक के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,सांसद राधे श्याम राठिया,पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,पत्थलगांव की विधायक गोमती साय,भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , विक्रमादित्य सिंह जूदेव,रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय,नरेश नंदे,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौय प्रताप सिंह जूदेव,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष शांति भगत,नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम,नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान शामिल है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment