Explore

Search

December 6, 2025 8:29 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

छत्तीसगढ़ में हर दिन गिर रहा पारा, सरगुजा जशपुर में कड़कड़ाती ठंड ,जमने लगी ओस की बूंदें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर दिन ठंड का पारा अपने न्यूनतम तापमान पर पहुंच रहा है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं, आज ठंडी और शुष्क हवाओं से रात के तापमान में और गिरावट दिखने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ठंड के तापमान की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सरगुजा में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रायपुर में रिकॉर्ड किया है। हालांकि यह तापमान रायपुर के एक ही हिस्से में दर्ज किया गया है। क्योंकि राजधानी के बाकी हिस्सों में तापमान इतना नीचे जा रहा है कि वहां अलाव जलाने की व्यवस्था भी नगर निगम ने कर दी है। वहीं, सरगुजा के मैनपाट में तो ओस की बूंदें तक जमने लगी हैं।

राजधानी रायपुर शहर में ठंडी हवाओं के कारण हर दिन पारा लुढ़क रहा है। यहां रात के समय तापमान में तेजी गिरावट देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही शहर से थोड़ा बाहर माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। राजधानी रायपुर में बढ़ती ठंड के कारण रायपुर नगर निगम ने खास व्यवस्था करना भी शुरू कर दी है। नगर निगम ने जगह -जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। जिससे जरूरत मंद अलाव सेंककर अपनी ठंड दूर कर सकें।

प्रदेश के इन जिलों में ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां तापमान 6.1 डिग्री से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच रहा है। सबसे कम रात का तापमान सरगुजा में 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में रात का तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। नारायणपुर में रात का तापमान 10.7 डिग्री, लखनपुर में 12.1 डिग्री, रायपुर लाभांडी में 13 डिग्री, वहीं बीजापुर में 13.6 डिग्री रात का तापमान रिकार्ड किया गया।

जम गई ओस की बूंदें

सरगुजा में इतनी कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है कि यहां के मैनपाट में ओस की बूंदें तक जम गई है। सरगुजा के मैनपाट इलाके में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, बलरामपुर के सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment