Explore

Search

July 23, 2025 4:33 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

राष्ट्रीय एकता दिवस : रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी दौड़ तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ होकर गौरेया चौक में समाप्त होगा।

दरअसल सरदार पटेल की जयंती को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर दीपावली का पर्व है। जिसके कारण आज 29 अक्टूबर को ही पूरे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।

भारतीय स्वस्थ्य रहेंगे तो देश तेजी से आगे बढेगा- सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधन में कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को पूरा देश एकता दिवस के रूप में मनाता है। वल्लभभाई पटेल हमारे देश के पहले पूर्व पीएम और देश के गृह मंत्री थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अनेक बड़े महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आजादी के बाद रियासतों को एक करके स्वतंत्र भारत में मिलाने का काम किया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमारे देश की विशेषताओं में एकता का संदेश देता है। सीएम साय ने आगे कहा कि, हम सभी भारतीय स्वस्थ रहेंगे तो यह देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

सरदार पटेल ने 500 रियासत को एक बनाया- टंकराम वर्मा

इस दौरान राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे पीएम के आह्वान पर कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में हम काम कर रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ ऊंचाई कि नई मुकाम हासिल करने जा रहा हैं। आगे मंत्री वर्मा ने कहा कि, हम सबको पता है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की अखंडता के लिए देश को बनाए रखने के लिए 500 से अधिक रियासत को एक बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि, छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य के रूप में विकसित करेंगे।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment