Explore

Search

July 25, 2025 7:00 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की खबर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित बारूद फैक्ट्री में आग लग गई। आगजनी से बड़ा धमाका हुआ और 8-10 लोग मारे गए वहीं करीब 10-12 लोग घायल हो गए हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह ब्लास्ट हो गया। इस धमाके से फैक्ट्री के अंदर 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ब्लास्ट में करीब 8-10 लोग मारे गए और 10-12 लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में मारे गए लोगों के शव कई टुकड़ों में बिखरकर मलबे में दब गए हैं। धमाके का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर तक महसूस किया गया। यहां तक कि, फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुलिस-जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना

घटना की सूचना मिलते ही बेरला-अविहारा पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment