राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसीलिए यह रामनवमी खास और ऐतिहासिक है। आज दिन में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होगा। लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शनों के लिए रामभक्त अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। सवेरे से ही रामभक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिर की राह पकड़ ली है।
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि “श्री राम नवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया”।
Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra tweets "Divya Abhisheka of Ram Lalla at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya, on the occasion of Ram Navami." pic.twitter.com/JAqEuW1Kwl
— ANI (@ANI) April 17, 2024
‘प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं’पीएम मोदी ने अगली पोस्ट में लिखा प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
‘रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है’पीएम मोदी ने लिखा यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
पीएम मोदी ने रामनवमी पर दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।
भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु
रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे।#RamNavami pic.twitter.com/sWPlV3Fr3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में पहुंचे हैं। भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees throng Ram temple in Ayodhya, on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/H2n0sQi4AP
— ANI (@ANI) April 17, 2024
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमान गढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees throng Hanuman Garhi temple in Ayodhya, on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/ErvcKxzjae
— ANI (@ANI) April 17, 2024
रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है। सुबह 3:30 बजे दर्शन शुरू हो गए हैं।
#WATCH | UP: On security arrangements in Ayodhya on #RamNavami, Praveen Kumar, IG, Ayodhya Range says, " Arrangements have been done since earlier, we have divided the areas into two sectors…at 3:30 am, 'Darshan' have started at Ram temple…" pic.twitter.com/oH617ByA9D
— ANI (@ANI) April 17, 2024
