Explore

Search

July 25, 2025 3:30 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

दाना की दहशत: आज ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात, भारी बारिश का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

भुवनेश्वर

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। आइये जानते हैं कि प्रभावित राज्य सरकारों ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए क्या क्या इंतजाम कर रखे हैं और इसके क्या अपडेट हैं…

तूफान की आहट से तेज हवाएं चलना शुरू
ओडिशा के भद्रक जिले में चक्रवाती तूफान दाना की आहट से तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान ओडिशा और बंगाल के तट से आज मध्य रात्रि में टकरा सकता है।

आज शाम छह बजे से उड़ाने निरस्त
कोलकाता हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम छह बजे से अगले 15 घंटों के लिए सभी उड़ानों को निरस्त करने का फैसला किया है। हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

288 बचाव दल तैनात, 6,000 राहत शिविर बनाए
सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, अग्निशमन कर्मियों की 288 टीमों को तैनात की है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि संवेदनशील जिलों के 3,000 से ज्यादा गांवों की पहचान की गई है, जहां से करीब 10.60 लाख लोगों को पहले ही निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब 6,000 राहत शिविर बनाए गए हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया 24 अक्तूबर की रात को शुरू होगी और यह 25 की सुबह तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तट से टकराने से पहले इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि इसके तट से टकराने की प्रक्रिया आमतौर पर धीमी होती है और इसमें करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले छह घंटों में ‘दाना’ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

200 से अधिक ट्रेन की गईं रद्द
सरकार ने मछुआरों को 26 अक्तूबर तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि चक्रवात के शुक्रवार सुबह केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और बंगाल की खाड़ी के पास भद्रक जिले के धामरा बंदरगाह के बीच टकराने की आशंका है। इस बीच चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

चक्रवात दाना ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे राज्य की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा है। इस बीच सरकार ने राज्य के 14 जिलों से करीब दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment