प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। सरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया। आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है।
कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है। कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।
पीएम ने कहा कि वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।
LIVE:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अंबिकापुर में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली https://t.co/qYp9yF3DSr
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 24, 2024
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का विजय संकल्प शंखनाद महारैली में संबोधन (अंबिकापुर, जिला-सरगुजा)#मोदीमय_छत्तीसगढ़ https://t.co/fff4kOq3yW
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 24, 2024
#WATCH | Addressing the Vijay Sankalp Shankhnaad Maharally in Surguja, Chhattisgarh, Prime Minister Narendra Modi says, "The royal family's prince's advisor and the royal family's prince's father's advisor had said that more taxes should be imposed on the middle class. Now these… pic.twitter.com/mftRMCol8b
— ANI (@ANI) April 24, 2024
भाजपा और एनडीए के प्रति इस अभूतपूर्व उत्साह का आधार बीते 10 वर्षों का हमारा ट्रैक रिकार्ड है। सरगुजा की जनता-जनार्दन को जय जोहार!https://t.co/CEnv1ScyoT
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2024
पीएम मोदी की अहम बातें
- कुछ माह पहले मैंने आपसे कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। विष्णुदेव साय विकास के लिए तेजी से काम कर रहे, लेकिन इन्होंने कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई है।
- आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, इतना ही नहीं जो लोग निर्दोषों को मार रहे हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमला करते हैं वे मारे जाए तो कांग्रेस ऐसे लोगों को शहीद कहती है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती है।
- जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है।अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।
- जब संविधान बन रहा था तब बाबा साहब ने कहा था धर्म के आधार पर नहीं होगा।पर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था।
- कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी में डालकर भारत के सामाजिक न्याय और सेक्युलरिज्म कांग्रेस संविधान बदलकर एससी-एसटी का हक छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है।
- अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी संपत्ति बनाते हैं वो आपके बच्चे को नहीं मिलेगी। उसे कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।
- हमारा देश संस्कार और संस्तुति से उपभोक्तावादी नहीं है। हम संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। हम मेहनत करके जीने वाले लोग है भारत है यह भारत का मूलभूत संस्कार है। कांग्रेस इसे मिटाने की सोच रही है।
- अर्बन नक्सल, शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। जितने साल देश में कांग्रेस सरकार थी आपका पैसा लूटा जाता था पर भाजपा आई तो आपका पैसा मिल रहा है।
- ये मोदी आपका बेटा है आपका इलाज मोदी करेगा। पहाड़ी कोरवा ,माझी मझवार जैसी जनजाति के लिए 24 हजार करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाई है।
- दस वर्षों में भांति भांति चुनौती के बाद भी बड़े काम हुए हैं। अम्बिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन चली, गरीब कल्याण के लिए कितना काम किया। ये तो अभी ट्रेलर है, आगे और काम होगा।
- भारत के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान करें, अपने बूथ के लिए रिकार्ड मतदान करें। लोकतंत्र का उत्सव होना चाहिए, मेरे लिए आपका एक एक वोट वोट नहीं है आर्शीवाद है। भाजपा का दिया एक-एक वोट विकसित भारत बनाएगा।
क्या बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जन-मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का उत्थान हो रहा है। इसे देने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं। उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
https://www.facebook.com/share/v/bL4mAaoKisWzvG6b/?mibextid=oFDknk
