रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में भिलाई से जुड़े। उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।
LATEST NEWS
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए नियम, पेट्रोल सस्ता, टोल टैक्स बढ़ा
April 1, 2025
10:47 am
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, करदाताओं और उपभोक्ताओं के लिए बड़े बदलाव लागू
April 1, 2025
8:12 am
Lifestyle
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए नियम, पेट्रोल सस्ता, टोल टैक्स बढ़ा
April 1, 2025
10:47 am
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, करदाताओं और उपभोक्ताओं के लिए बड़े बदलाव लागू
April 1, 2025
8:12 am
पीएम मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दिए आईआईटी सहित कई सौगातें
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
advertisement
TECHNOLOGY

शिक्षक आशीष पाण्डेय बने सर्व शिक्षक संघ सूरजपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष…
December 5, 2025
10:45 am

शिक्षक आशीष पाण्डेय बने सर्व शिक्षक संघ सूरजपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष…
December 5, 2025
10:45 am

जशपुर पुलिस ने शुरू किया डिजिटल कनेक्ट अभियान, आम जनता से मांगे सुझाव
December 3, 2025
8:24 am

श्री हरि कीर्तन भवन में गूंजे श्री राम के भजन वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति
November 12, 2025
9:14 am
Voting Poll
[democracy id="1"]




