Explore

Search

December 6, 2025 9:22 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

रक्षाबंधन में भाईयों के हाथों में सजेगी समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई राखी अनाजों से बनाई गई रखी बना आकर्षण का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

मुंगेली 13 अगस्त 2024// भाई-बहन के प्यार के अटूट बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन इस बार सभी भाईयों के लिए खास होने वाला है। इस पर्व में भाईयों के हाथों में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई अनाजों की राखी सजेगी। इसके लिए जिले में एनआरएलएम अंतर्गत कार्यरत विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के अनाजों का उपयोग कर राखी बनाई जा रही है। साथ ही आमजनों को सुलभ रूप से उपलब्ध कराने कई जगह स्टॉल भी लगाए जा रहे है।
इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम कंतेली की सुरुचि महिला संगठन द्वारा अनाजों से निर्मित राखियों के विक्रय के लिए जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां से कई अधिकारी-कर्मचारियों ने राखी भी खरीदा। चर्चा के दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के अनाजों चलाव, धान, दाल और मोती से राखी बनाया जा रहा है। अब तक 500 रुपए से अधिक की राखी विक्रय किया जा चुका है। यह राखियां आर्डर पर भी उपलब्ध है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा राखी बनाया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगो को समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां खरीदने की अपील की। गौरतलब है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के अटूट बंधन का त्यौहार है। यह त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

क्रमांक //08-37 सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर फोटो 16 से 17

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment