Explore

Search

July 25, 2025 9:25 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध, फिर रचाई दूसरी शादी; आरोपी युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

जशपुर  
जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के चलते 2012 में उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी।

14 सितंबर 2021 को वह अपने गांव के पास एक अन्य गांव गई थी, जहां अनूप एक्का नाम के युवक से मुलाकात हुई। युवक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी का वादा किया। महिला ने अपनी परिस्थितियों से अवगत कराते हुए पहले मना किया, लेकिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर भरोसा दिलाया।

रात में आरोपी महिला के घर पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का नाटक रचा। इस झूठे रिश्ते की आड़ में 17 अप्रैल 2025 तक लगातार उसका शोषण किया गया। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी उसे टालता रहा।

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी ने गुपचुप तरीके से किसी और युवती से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया और आरोपी से बात करने की कोशिश की, तो युवक ने साफ इंकार कर दिया और रिश्ता खत्म करने की बात कही।

महिला ने फरसाबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले को संज्ञान में लिया और 27 वर्षीय आरोपी अनूप एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, एएसआई शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय, और महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो की अहम भूमिका रही।

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा,-“महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।”

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment