Explore

Search

July 23, 2025 11:04 am

LATEST NEWS
Lifestyle

रायपुर में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला आज, मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर विशेष अभियान का आगाज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आज रायपुर स्थित एकात्म परिसर में “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला भाजपा के विशेष अभियान “संकल्प से सिद्धि” का हिस्सा है, जो 9 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

इस अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 15 जून से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाई जाएगी — जिसमें शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला चौपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के तहत मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करने वाला साहित्य घर-घर पहुँचाया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क करेंगे और आम जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

भाजपा का यह अभियान जनता से सीधे संवाद के माध्यम से सरकार की नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है। कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और रणनीति से अवगत कराया जाएगा, ताकि प्रत्येक स्तर पर इसकी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

यह आयोजन आने वाले चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भाजपा जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जाएगी।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment