Explore

Search

July 23, 2025 10:45 am

LATEST NEWS
Lifestyle

पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में ठिठुरन वाली सर्दी का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

मिचौंग तूफान के चलते जहां दक्षिणी प्रदेशों में भारी बारिश से तबाही मची तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी प्रदेशों में टेम्परेचर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इसी सिलसिले में राजधानी दिल्ली का टेम्परेचर भी कम हो रहा है। हालांकि दिल्ली में अभी तक कपकपाती ठंड महसूस नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का मौसम आने वाले दिनों में कैसा होगा।

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने के साथ दिन के समय बादलों का डेरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले हफ्ते में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ हो रही बर्फबारी के चलते पारे में गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

पूरे उत्तर भारत समेत में ठंड बहुत कड़ाके की पड़ने वाली है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में सुबह और शाम के समय शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण हादसों का खतरा भी अचानक से बढ़ गया है।

इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर बर्फबारी हो रही है तो कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों का टेम्परेचर माइनस में पहुंचने का अनुमान है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment