गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा और रांची के लिए विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रांची के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को यात्रा की अधिक सुविधा मिलेगी, क्योंकि इस समय नियमित ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ट्रेन संख्या 03011/03012 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 03012 आनंद विहार से हावड़ा के लिए 6, 7, 13 और 14 अप्रैल को चलेगी।
ट्रेन संख्या 03011 हावड़ा से आनंद विहार के लिए 4, 5, 11 और 12 अप्रैल को चलेगी।
यह ट्रेन टूंडला, इटावा, गोविंदपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
रांची-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
इसके अतिरिक्त, रेलवे ने नई दिल्ली से रांची के लिए भी दो विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 02817 रांची से नई दिल्ली के लिए 2 अप्रैल को चलेगी।
ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली से रांची के लिए 3 अप्रैल को चलेगी।
ट्रेन संख्या 02819 रांची से नई दिल्ली के लिए 4 अप्रैल को चलेगी।
ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली से रांची के लिए 5 अप्रैल को चलेगी।
ये ट्रेनें गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल जंक्शन, गया और गोमो के रास्ते चलेंगी।
दिल्ली के आसपास की कई ट्रेनें निरस्त
भारतीय रेलवे ने भीड़ नियंत्रण और परिचालन कारणों से दिल्ली से आसपास के कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को 31 मई तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।
निरस्त की गई ट्रेनें:
गाजियाबाद-नई दिल्ली (64449)
नई दिल्ली-गाजियाबाद (64428, 64431, 64450)
नई दिल्ली-कोसी कलां (64074)
कोसी कलां-नई दिल्ली (64073)
नई दिल्ली-शकूरबस्ती (64095)
कुरुक्षेत्र जंक्शन-अंबाला कैंट (64483)
गढ़ी हरसरू-फरुखनगर (74031)
दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर (74033)
फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (74036, 74038)
रेलवे का यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो। गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी टिकटें समय से आरक्षित कर लें।
