छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के संयाेजक एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं शैक्षिक साझा मंच के प्रदेश संचालक विष्णु ने दुर्ग संभाग के काऊंसिलिग का बहिष्कार कर दिया है, विष्णु प्रसाद साहू ने बताया कि 2022 में स्थानांतरण से शास उ मा विद्यालय घाेटवानी में पहले 14.10.2022 काे विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया, नियुक्त हुए, विद्यालय में 01 पद वाणिज्य संकाय के स्वीकृत है, जिला शिक्षा अधिकारी ने ये जानते हुए भी दूसरे व्याख्याता काे 27.10.2022 काे पदभार ग्रहण करा दिया, उसके बाद दुसरे नियुक्त व्याख्याता काे अतिशेष मानकर शास उ मा विद्यालय खिलाेराकला में अध्यापन व्यवस्था के तहत भेजा गया, वे स्वयं चले भी गये, पर वहां उन्हाेने संकाय प्रारंभ नही किया, दुर्ग शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वह वापस फिर से विद्यालय में वापस आ गये और युक्तियुक्तकरण के तहत जूनियर दिव्यांग व्याख्याता हाेने के कारण सिनियर व्याख्याता काे बाहर हाेना पडा, जूनियर महिला व्याख्याताओ काे प्राथमिकता देने के कारण उनका क्रम नीचे रहा,
दुर्ग जिले में वाणिज्य संकाय के कुल 15 व्याख्याता अतिशेष रहे जिनमें विष्णु प्रसाद साहू का क्रमांक 14 रहा, 12 महिला व्याख्याता जिसमें से 02 जूनियर महिला व्याख्याताओ काे प्राथमिकता क्रम में वरियता दिया गया, 01 व्याख्याता अनुपस्थित रही, शास उ मा विद्यालय घाेठा के व्याख्याता ने 7- 8 साल से पदस्थ हाेने के बाद भी संकाय प्रारंभ नही किया, 02 व्याख्याता काे काऊंसिलिग में भाग नही दिया गया, 13 पदाे पर काऊंसिलिग किया गया, जबकि दुर्ग जिले में 17 पद रिक्त है, जबकि महासमुंद, महेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी , जांजगीर चापा जैसे अन्य जिलाे में रिक्त पदाे पर अतिशेष व्याख्याता काे नियुक्ति दी गई है, जबकि युक्तियुक्तकरण पुरे छत्तीसगढ़ में समान एवं एकरूपता पूर्ण हाेना चाहिए, और भी विभिन्न विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण हाेने के कारण संभाग स्तरीय काऊंसिलिग का बहिष्कार किया गया, इस संबंध में कलेक्टर महाेदय, संचालक महाेदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी काे अवगत कराया गया पर उन्होंने सुनवाई नही की।
विष्णु साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन के गलत, अव्यवहारिक एवं विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ न्यायालय जाने के लिए बाध्य है।
