Explore

Search

December 6, 2025 9:21 am

LATEST NEWS
Lifestyle

शिक्षक आशीष पाण्डेय बने सर्व शिक्षक संघ सूरजपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

सूरजपुर 02/12/2025

त्तीसगढ़ के शिक्षक संगठनो में से एक सर्व शिक्षक संघ ज़ो शिक्षकों के हित में लगातार अपने आवाज़ उठाता और बुलंद करता रहता है, उसी संगठन के सूरजपुर जिला इकाई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के लिए संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यक्षमता को देखते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जयनगर में पदस्थ शिक्षक आशीष पाण्डेय को पद पर नियुक्त किया गया है। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के सहमति रही और सूरजपुर जिला के पदाधिकारियों सदस्यगण के सहमति से ये चुनाव किया गया है।

 सर्व शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई है उन्होंने बताया कि आशीष पाण्डेय वर्षों से शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

नियुक्ति के पश्चात सर्व शिक्षक संघ के आशीष पाण्डेय ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से शिक्षक समाज के हित में कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को सशक्त बनाने हेतु निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर सर्व शिक्षक संघ सूरजपुर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सह सरगुजा संभाग अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, सूरजपुर इकाई के जिला उपसंयोजक गोपाल विश्वकर्मा ने पाण्डेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन जिले में शिक्षक हितों के लिए और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी आशीष पाण्डेय की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Udalak
Author: Udalak

Leave a Comment