Explore

Search

July 23, 2025 5:45 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मौसम परिवर्तन से गर्मी से राहत बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं का असर देखने को मिलेगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन से गर्मी से राहत बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश, तेज हवा और बादल गरजने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। आज भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के साथ पश्चिम हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैसला हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली द्रोणिका पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए उत्तर केरल तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी प्रकार, एक पूर्व-पश्चिम दिशा की द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से शुरू होकर उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

CG Weather

आज अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना

इसके प्रभाव से प्रदेश में प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। यही स्थिति 4 मई को भी रहने की संभावना जताई गई है।

यहां सबसे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Faizan Ashraf
Author: Faizan Ashraf

Leave a Comment