Explore

Search

July 23, 2025 10:53 am

LATEST NEWS
Lifestyle

युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर की हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी। 

इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment